राजगढ़ की मोहनपुरा कृषि धाम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारीयों को लेकर राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा शुक्रवार को शाम 6:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बैठक में कृषि विज्ञान एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।