पयागपुर: पयागपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत, 4 घायल
पयागपुर के शिवदहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई,वही4 लोग घायल हो गए।अमदापुर निवासी उदय प्रकाश और खुशी राम भूपगंज बाजार से लौट रहे थे, तभी बहराइच की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिस पर विकास शुक्ल अपनी पत्नी रेनू और दो बच्चों के साथ थे।टक्कर से छिटककर गिरे खुशी राम को गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया।