बालाघाट में अभिजीत दीपके ने पूछे सवाल, ग्रामीणों ने एक-एक कर दिया 'हां' में जवाब
बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के जनजातीय गांवों के दौरे का वीडियो वायरल हो रहा है। दीपके ने ग्रामीणों से पानी, बच्चों के टीकाकरण और स्कूल जाने को लेकर सवाल किए। ग्रामीणों ने सभी सवालों का जवाब ‘हां’ में दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों ने दीपके से बच्चों की मौत और उनके दौरे को लेकर सवाल किए। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि वे देर से पहुंचे और संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। सवालों के बीच दीपके गाड़ी से निकलते नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए माफी मांगता हूं, मैं यहां काफी देर से आया हूं।”
#Balaghat #AbhijeetDipke #MadhyaPradesh #TribalNews #BreakingNews
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Sep 12, 2026