आबू रोड: आबूरोड में 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' अभियान के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम, यातायात पुलिस ने लोगों को किया प्रेरित
आबूरोड में 15 मई से 30 मई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान "सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा" के तहत यातायात शाखा जागरूकता अभियान चलाया गया।यातायात पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल किशोरी लाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।