मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े कराहल के पत्रकार साथी, पदाधिकारियों का किया स्वागत
पत्रकार हितों के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प
कराहल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की श्योपुर जिला इकाई के अध्यक्ष नितिन सिंह सोलंकी एवं महासचिव प्रशांत शर्मा के कराहल पहुंचने पर स्थानीय पत्रकार साथियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कराहल क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़कर संगठन के साथ मिलकर पत्रकारों के हितों के लिए काम करने की सहमति जताई। पत्रकारों ने कहा कि संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए सभी साथी एकजुट होकर कार्य करेंगे।
बैठक के दौरान आगामी दिनों में संगठन की कार्यकारिणी बैठकों के आयोजन एवं नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष नितिन सिंह सोलंकी एवं महासचिव प्रशांत शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का संगठन से जुड़ने पर स्वागत करते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
#श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews