मिर्ज़ापुर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से की कुरौठी मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कुरौठी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से निष्पक्ष जांच करने की मांग की जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों की आपसी विवाद को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है। भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।