मिर्ज़ापुर: भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा, भाजपा प्रत्याशी ने पुरानी अंजही में कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा
मझवा विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने अपने-अपने जीत का दावा किया है। गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे पुरानी अंजही स्थित आवास पर भाजपा की प्रत्याशी सूचिस्मिता मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इसी तरह सपा की ज्योति बिंद और बसपा के दीपक तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जीत हार का मंथन किया।