मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के लिपिक को विजिलेंस टीम ने ₹20,000 रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
बताते चले कि सतीश कुमार सिंह का 2 महीने के रुके वेतन को लेकर कॉलेज के लिपिक अमित कुमार द्वारा ₹20000 की मांग की गई थी। जिसमे सतीश कुमार सिंह ने वाराणसी के विजिलेंस की टीम को सारी बातों से अवगत कराया। गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे वाराणसी की विजिलेंस टीम ने कॉलेज के लिपिक अमित कुमार को ₹20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी।