मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य 23 नवंबर को होगा तय, पॉलिटेक्निक बथुआ में रखा गया एवीएम
मझवा विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 नवंबर को आएगा। 23 नवंबर की सुबह से ही मतगणना आरंभ हो जाएगी और दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। पॉलिटेक्निक बथुआ में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में केंद्रीय सशस्त्र बल और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।