मिर्ज़ापुर: बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट में सपा और बसपा कार्यकर्ता कर रहे हैं ईवीएम की सुरक्षा
बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट में सपा और बसपा के कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा में लगे हैं। टेंट के सामने ही जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। जिसमें ईवीएम कक्ष को दिखाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि तीन शिफ्टों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे ईवीएम की निगरानी में कार्यकर्ता मौजूद है।