पटियाली: सीएमओ ने पटियाली सीएचसी का निरीक्षण किया, कमियां दूर करने के दिए निर्देश
कासगंज की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बेला रानी ने शनिवार को सीएचसी पटियाली का निरीक्षण किया। ओपीडी पंजिका में 161 मरीज दर्ज मिले। चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे तथा मरीजों और तीमारदारों ने चिकित्सा सुविधाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी और निष्प्रयोज्य वाहन व भवन पाए गए। सीएमओ ने अधीक्षक को कमियां दूर करने के निर्देश दिये।