जनजातीय उत्सव-2026 में खिलाड़ियों को मिला सम्मान, विजेताओं को पदक, ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान कर किया पुरूस्कृत
केलांग, 16 अगस्त 2026.......जनजातीय उत्सव-2026 के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समापन समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। मंडी मंडल के मंडलीय आयुक्त डॉ. आर.के. प्रूथी ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना, पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला तथा उपमंडलाधिकारी नागरिक कुनिका ऐकर्स भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति स्वरूप टी-शर्ट भी प्रदान की गईं।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में रनर अप थी्र स्टार नेपाल और विनर डिस्ट्रिक्ट पुलिस रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में रनर अप एसपी- 11 और विनर 70 आरसीसी बीआरओ की टीम रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-15 बॉयज एकल वर्ग में आर्यन ने प्रथम स्थान हासिल कर ₹2,000 का पुरस्कार जीता, जबकि कशिश उपविजेता रहे और उन्हें ₹1,500 प्रदान किए गए। अंडर-15 बॉयज डबल्स में प्रमोद एवं लक्ष्य की जोड़ी विजेता रही और ₹3,000 का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि होजोर एवं राघव की जोड़ी उपविजेता रही और उन्हें ₹2,000 का पुरस्कार दिया गया। अंडर-17 बॉयज एकल वर्ग में कृष्णा विजेता रहे और उन्हें ₹2,000, जबकि अर्जुन को उपविजेता के रूप में ₹1,500 का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंडर-17 बॉयज डबल्स में नोरगे एवं कृष्णा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3,000 का पुरस्कार जीता, जबकि आर्यवीर एवं आर्यन की जोड़ी उपविजेता रही और उन्हें ₹2,000 प्रदान किए गए। ओपन पुरुष एकल वर्ग में सुषांत विजेता रहे और उन्हें ₹3,000 का पुरस्कार मिला, जबकि शेरुब उपविजेता रहे और उन्हें ₹2,000 प्रदान किए गए। ओपन पुरुष युगल वर्ग में रमेश एवं सुषांत की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर ₹5,000 का पुरस्कार जीता, जबकि प्रवीण एवं राजीव की जोड़ी उपविजेता रही और उन्हें ₹3,000 प्रदान किए गए। महिला एकल वर्ग में कल्पना को ₹1,000 का पुरस्कार तथा रुचि को ₹500 का पुरस्कार दिया गया।
इसी क्रम में जनजातीय उत्सव-2026 के तहत आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-16 एकल वर्ग में वैदिक शर्मा विजेता रहे, जबकि अनमित राज उपविजेता रहे। अंडर-16 युगल वर्ग में वैदिक शर्मा एवं रोणव थॉमस की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संबंधित वर्ग में उपविजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। 16 वर्ष से अधिक आयु के एकल वर्ग में वैदिक शर्मा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सौरव सुमनम्पा उपविजेता रहे। वहीं 16 वर्ष से अधिक आयु के युगल वर्ग में सौरव एवं अमित की जोड़ी विजेता तथा दीपक ठाकुर एवं यशस्वी की जोड़ी उपविजेता रही। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पदक, ट्रॉफियां एवं निर्धारित नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि मंडलीय आयुक्त डॉ. आर.के. प्रूथी ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल गतिविधियों में निरंतर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को और निखारने का आह्वान किया। उपायुक्त किरण भड़ाना ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजातीय उत्सव जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
पुरस्कार वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. प्रूथी एवं उपस्थित अधिकारियों ने जनजातीय उत्सव-2026 के दौरान लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों तथा स्थानीय संस्कृति एवं कला से संबंधित सामग्री की जानकारी ली और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
जनजातीय उत्सव-2026 के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी, पदक एवं ट्रॉफी वितरण तथा विभिन्न प्रदर्शनियों ने उत्सव की रौनक को और बढ़ाया। खेल, संस्कृति, कला एवं स्थानीय उत्पादों को एक मंच पर प्रदर्शित करते हुए जनजातीय उत्सव क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम बना।