चंडी: नरसंडा गांव: जमीनी विवाद में मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Chandi, Nalanda | Jul 10, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव से जमीनी विवाद में हुई मारपीट के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर 12 बजे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 696/24 के आरोपी संजीव कुमार, राजीव कुमार व सुनील चन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसपर जमीनी विवाद में एक महिला से मारपीट का आरोपी है।