चंडी: चंडी बस स्टैंड व माधोपुर चौक के पास महागठबंधन के नेताओं ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर किया सड़क जाम
चंडी बस स्टैंड व माधोपुर चौक के पास बुधवार की सुबह 9 बजे महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनिरिक्षण को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजद नेता अर्जुन यादव व पूर्व जिप अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र की एनडीए सरकार के इशारे पर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम