चंडी: चंडी प्रखंड के महमदपुर गांव में शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई
चंडी प्रखंड के महमदपुर गांव में शिव पार्वती मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बुधवार की सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में करीब 250 महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं शामिल हुई। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से निकली जो जलालपुर, कोरुत, दस्तूरपर होते हुए होते चंडी माता मंदिर पहुंची।