चंडी: चंडी नगर पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली
चंडी नगर पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं ने पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 9 बजे मतदाता जागरूकता रैली अभियान चलायी। इस दौरान सही नाम छूटे नहीं, गलत नाम जूटे नहीं की स्लोगन के साथ रैली के द्वारा चंडी नगर पंचायत में आम लोगों का भरपूर सहयोग देखने को मिला। जागरूकता अभियान में दर्जनों की तादाद में महिलाएं लोग शामिल हुए।