चाईबासा: पुलिस ने गुम हुए बच्चे को परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार
चाईबास: सोमवार को पांच बजे शहर के मुफस्सिल थाना में मिले एक बच्चे को पुलिस के सहयोग से उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। बताया गया कि बच्चा शहर के महुलसाई क्षेत्र का रहने वाला है। बच्चे के मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों की तलाश की और पहचान होने के बाद बच्चे को परिवार के सुपुर्द कर दिया।