मड़ावरा: पारोल गाँव के पाण्डव वन में पुलिस की पशु तस्करों से हुई मुठभेड़, एक तस्कर के पाँव में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार
पारोल गाँव के पांडव वन में गुरुवार की शाम करीब 6बजे पुलिस की दो पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गयी।बता दें कि दौलतपुर गाँव से 3भेस और2भैंस के बच्चे चोरी हो गए थे।मुखविर की सूचना पर पुलिस पारोल के पांडव वन में पशु तस्करों की तलाश के गयी हुई थी कि दो पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमे एक पशु तस्कर के पाँव में गोली लग गयी और दूसरे पशु तस्कर को पकड़ लिया गया।