सोनारायठाढ़ी: कमरडीहा प्रीमियर लीग में आईपीएल टीम ने जीती ट्रॉफी, पूर्व कृषि मंत्री ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी
कमरडीहा प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में आईपीएल टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख किया। मौके पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कहा ग्राम स्तर पर ऐसे खेलों के आयोजन से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिभा में निखार होता है।