नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग पर पैचिंग कार्य उखड़ने के बाद सड़क पर लगा बजरी का ढेर, वाहनों के लिए बना खतरा
नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग पर हाल ही मे किया गया पैचिंग कार्य उखडने बाद सडक़ पर बजरी का ढेर लग गया है जो वाहन चालको के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।बता दें कि मंगलवार को यह मामला सामने आया जब पैचिंग कार्य मे प्रयुक्त सामग्री उखड़ गई और सडक़ पर बिखरी हुई बजरी का ढेर दिखाई देने लगे।पैचिंग कार्य के दौरान सडक पर डाले गए सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे।