संदेश: रेपुरा, संदेश और कोरी में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, करोड़ों की लागत से नाला निर्माण का विधायक सेठ जी ने किया श्रीगणेश
जलजमाव की समस्या से जूझ रहे रेपुरा, संदेश एवं कोरी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के समाधान को लेकर अब नाला निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का शिलान्यास संदेश विधायक राधा चरण शाह के द्वारा कराया गया। नाला निर्माण पूरा होने के बाद बरसात के दिनों में सड़कों