सन्देश के सरैयां गांव में महज सात सौ रुपये के विवाद ने ऐसा विस्फोट किया कि गांव कुछ देर के लिए जंग का मैदान बन गईं। गाड़ी के किराये को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते-देखते हिंसक टकराव में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।