कजरैली थाना क्षेत्र के छोटी गोड्डी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को गांव में पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।