मंझनपुर: टेढ़ीमोड़ के फर्नीचर दुकानदार ने सैनी थाने के दरोगा पर थाने में बुलाकर जूतों से पीटने का लगाया आरोप
टेढ़ीमोड़ निवासी तहनूर आलम ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर बताया कि उसकी फर्नीचर की दुकान टेढ़ीमोड़ में स्थित है। बताया कि फतेहपुर डाक बंगला की रहने वाली सबा बानो ने उसे खिड़की बनाने के लिए पचास हजार रुपये में बात किया था। महिला ने बयाना के तौर पर 20 हजार रुपये दिया था। आरोप है कि खिड़की लेने आई महिला ने खिड़की में मिस्टेक बताकर उसे लेने से इनकार कर दिया है।