मंझनपुर: जिले में मिनी स्टेडियम की जमीन पर हुआ अवैध कब्जा, मंझनपुर नायब तहसीलदार की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ग्रामीण क्षेत्रो मे खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए जिले मे सभी तहसील मे मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था।एक मिनी स्टेडियम अभी हैंडओवर नही हुवा तो कहीं पर ज़मीन पर कब्जा हो गया है।मंझनपुर तहसील के पश्चिम शरीरा मे 9 बीघा जमीन पर मिनी स्टेडियम बनना था।इस जमीन पर दारू,भांग और मांस की दुकाने खुल गई है।आधी से ज्यादा जमीन पर कब्जा है, रिपोर्ट मे खुलासा हुवा है।