मंझनपुर: बैरागीपुर में नदी किनारे हत्या कर फेंकी गई मासूम की लाश का मामला, परिजनों से मिलने पहुंचे सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज
महेवाघाट थाना क्षेत्र के यमुना नदी किनारे पिछले दिनों एक मासूम की लाश मिली थी। मासूम की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। वहीं आज सपा सांसद उसके घर पहुंचे जहां पर परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।