मंझनपुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर करारी इंटर कॉलेज समेत दो परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में परीक्षा केन्द्र करारी इंटर कॉलेज एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज का भ्रमण कर जायजा लिया गया। इसके साथ ही मंझनपुर पुलिस कार्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया।