बीकानेर: पीबीएम में एक और प्रसूता की मौत, मोर्चरी के बाहर परिजनों और कांग्रेस ने किया धरना
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में शनिवार को एक और प्रसूता की मौत हो गई। उपचार के दौरान शारदा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि की है। इस प्रकरण में अब तक दो प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इससे पहले प्रसूता प्रीति की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं कुछ मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है,