शाजापुर: बिजाना हाई स्कूल में जिले के पहले विद्यावन का हुआ शुभारम्भ ,रोपे 104 पौधे, एसडीएम और डीईओ रहे मौजूद
हाई स्कूल बिजाना में जिले के पहले विद्या वन का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि के रूप में SDMश्रीमती मनीषा वास्कले व विशेष अतिथि के रूप में DEO विवेक दुबे मौजूद रहे अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया तत्पश्चात सभी अतिथियों एवम छात्र छात्राओं ने शाला प्रांगण में विभिन्न प्रकार के 104 फल एवम छायादार पौधे लगाए।