शाजापुर: जनसुनवाई में 131 आवेदन प्राप्त, शाजापुर सहित जिले के कई क्षेत्र के लोगों ने अफसरों से लगाई गुहार
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 131 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतो को लेकर आवेदन दिए। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना सहित जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसार सिंह ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।