शाजापुर: शाजापुर के लक्ष्मीनगर में किराए के मकान में फांसी लगाकर आरक्षक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
शाजापुर के लक्ष्मी नगर में पुलिस लाइन शाजापुर में पदस्थ आरक्षक शिवकुमार ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार रात करीब नाै बजे शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया।आरक्षक शिवकुमार मूलरुप से माधाैगढ़ जिला मुरैना का निवासी था।