शाजापुर: पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव
शाजापुर:पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक शिवकुमार भदौरिया ने मंगलवार को लक्ष्मीनगर स्थित अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। साथ एक लाख की सहायता की।