शाजापुर: मोरटा के ग्रामीणों ने सरपंच पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की
शाजापुर जिम्मेदारों की उदासीन कार्यशैली के कारण वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे दलित परिवार परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। ग्राम मोरटा के दलित शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां शिकायती आवेदन देकर बताया कि उनके गांव में जातिगत ऊंच-नीच के आधार पर सरपंच द्वारा पक्षपात करते हुए न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जा रही है।