विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा दादरी विधानसभा के 56 ग्राम पंचायतों के लिए वर्ष 2025 की पीआरआई ग्रांट का बजट जारी किया गया है। यह राशि ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाल दी गई है। इस बजट राशि से गांवों में विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।