चरखी दादरी: इमलोटा निवासी सुजीत कलकल अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, क्षेत्र में खुशी
चरखी दादरी जिला कुश्ती संघ सचिव योगेश इमलोटा ने आज शनिवार को सायं 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव इमलोटा निवासी युवा खिलाड़ी सुजीत कलकल यूरोप में होने वाली अंडर 23 व्लर्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। जिला कुश्ती संघ सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि आज लखनऊ में अंडर 23 व्लर्ड रेसलिंग चैम्पिनयनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया था।