चरखी दादरी: चरखी दादरी में ई-रिक्शा चालकों की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया
चरखी दादरी स्थित समाजसेवी रिपीं फौगाट के कार्यालय में आज शनिवार को दोपहर 12 बजे अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुआर ई रिक्शा चालकों ने बैठक का आयोजन किया जिसमें समस्याओं के निवारण के लिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। समाजसेवी रिम्पी फौगाट के मार्गदर्शन में ई रिक्शा चालकों द्वारा सर्वसम्मति से अपनी जिला कार्यकारिणी को चुना गया।