चरखी दादरी: पराली जलाने पर हरियाणा में 22 किसानों को रेड एंट्री, चरखी दादरी जिले में 15 किसानों पर हुई कार्रवाई
हरियाणा प्रदेश में पराली जलाने के कारण आगामी दिनों में वायु गुणवत्ता खराब होने की आंशका को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सभी जिला उपायुक्तों को और अधिक अधिकार प्रदान किए हैं। आज शनिवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए 22 किसानों के रिकोर्ड में रैड एंट्री कर दिया है।