टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस लाइन में एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के लिए दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस लाइन टीकमगढ़ में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को जानने हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीमारी दुर्घटना या अन्य किसी कारणों से समस्याग्रस्त पुलिसकर्मियों से मुलाकात की एवं सभी से संवाद कर उनका एवं उनके परिजनों का हाल-चाल जाना। समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।