टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने महिला के साथ की छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति को पीटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ गांव के अनावेदकगणों द्वारा छेड़छाड़ की गई, विरोध किया तो तीन लोगों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल का अस्पताल उपचार किया जा रहा है।