टीकमगढ़: एसपी के निर्देशन में महिला थाना में पुलिस ने परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग कराई, परिवार टूटने से बचा
अभी तक विशाल सेन ने अपनी पत्नी के विरुद्ध आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी घरेलू बातों पर विवाद होने से अपने मायके में आ कर रह रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़िता का परिवार जोड़ने के उद्देश्य से काउंसलिंग हेतु महिला थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। महिला थाना पुलिस ने परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग कराई और परिवार को टूटने से बचाया गया।