टीकमगढ़: वर्मा ताल पुलिया के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
वर्मा ताल पुलिया के पास एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम गणेशी रजक निवासी वर्मा ताल गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर से खेत की ओर जा रही थी रास्ते में वर्मा ताल पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।