टीकमगढ़: महिला ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध थाने में दिया था आवेदन, SP के निर्देश पर महिला थाने में दोनों पक्षों की हुई काउंसलिंग
पीड़ित महिला कहकशा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने ससुराल पक्ष वालों के विरोध में आवेदन दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी द्वारा पीड़िता के ससुराल पक्ष को थाने बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को सुना गया। उनके मध्य आपसी मनमुटाव को खत्म कर परिवार जोड़ने की उचित सलाह दी गई।