कोईलवर: 20 धर्मकांटों पर छापेमारी, अवैध बालू भंडारण के आरोप में डेढ़ करोड़ से अधिक का दंड
चांदी थाना क्षेत्र में सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर धर्मकांटों की आड़ में कथित अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार शाम चांदी चौक से भदवर गांव के बीच करीब छह किलोमीटर इलाके में 20 से अधिक धर्मकांटों पर छापेमारी की गई। सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने रविवार दोपहर 3:30 बजे वीडियो जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।