हथुआ: करोड़ों की लागत से बना पंचायत सरकार भवन सफेद हाथी साबित, लगा रहता है ताला
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर किस कदर दम तोड़ रही हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण हथुआ प्रखंड का सोहागपुर पंचायत सरकार भवन है। करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह आलीशान भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस भवन में अक्सर ताला लटका रहता है, जिससे यह केवल एक 'शो-पीस' बनकर रह गया है।