स्लीमनाबाद: सिंहुड़ी छपरा गांव में स्कूल के पास कच्ची शराब का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई
सिंहुड़ी (छपरा) गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंहुड़ी के अलावा डुंगरिया, नेंगवा, लखापतेरी और तेवरी गांवों में लंबे समय से महुआ से कच्ची शराब बनाकर बिक्री की जा रही है। आरोप है कि शासकीय स्कूल के पास भी शराब बेची जा रही