खड़गपुर: पीएनबी गली खड़गपुर में छठ घाट निर्माण को लेकर दोनों समुदायों में सहमति बनी, विवाद सुलझा
छठ घाट को बनाने और इस घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर पसरी गंदगी की सफाई और उबड़-खाबड़ जमीन को समतल और सीढ़ी बनाने में हो रहे विवाद को लेकर खड़गपुर थाना परिसर 5 :30 pm में पदाधिकारी एवं दोनों समुदाय के लोगों के बीच बैठक की गई . थाना अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य पार्षद अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे ।