खड़गपुर: सिंह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित वाहन ने युवक को मारी टक्कर, CHC खड़गपुर में इलाज नहीं मिलने पर एम्बुलेंस से रेफर किया गया
सोमवार 12:15 p.m में खड़गपुर -तारापुर मुख्य मार्ग के सिंह पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया ।