खड़गपुर: मारवाड़ी टोला में बंद घर से लाखों का जेवरात चोरी
खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मारवाड़ी टोला में बंद पड़े एक घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीडित गृह स्वामी किशोर कुमार अग्रवाल ने बताया कि शाम छह बजे मारवाड़ी टोला स्थित अपने घर में ताला बंद कर अपनी दुकान गया था .इसी बीच अज्ञात चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर घर के पीछे से घर में घुसकर दरवाजा के ताला को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया.