खड़गपुर: गंगटा के पास खनन विभाग ने 8 ओवरलोड बालू लदे वाहन जब्त किए
मंगलवार की सुबह 8 am जिला खनन विभाग एवं गंगटा थाना की ओर से एनएच 333 अंतर्गत गंगटा के समीप अवैध एवं ओवरलोड बालू, गिट्टी वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में 8 ओवरलोड वाहनों को जिला खनन विभाग के पदाधिकारी रूपा कुमारी एवं रूपेश कुमार द्वारा जप्त किया गया एवं सभी वाहनों को गंगटा थाना को सुपुर्द किया गया। जानकारी थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने दी ।