किशनगंज: किशनगंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किशनगंज कस्बे में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है।